विश्व

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अजरबैजान को भाईचारे वाला राष्ट्र बताया

jantaserishta.com
4 April 2026 8:14 AM IST
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अजरबैजान को भाईचारे वाला राष्ट्र बताया
x
नई द‍िल्‍ली: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देश अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ हुई बातचीत में अज़रबैजान सरकार और जनता की ओर से दिखाए गए समर्थन और सहानुभूति की सराहना की।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में कहा,''अपने भाई अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ बातचीत में मैंने अजरबैजान की सरकार और वहां की जनता की सहानुभूति और समर्थन की सराहना की। मित्र और भाईचारे वाले राष्ट्र कठिन समय में एक-दूसरे का साथ देते हैं, और इन संबंधों की सभ्यतागत जड़ें जितनी गहरी होती हैं, यह बंधन उतना ही अधिक मजबूत होता है।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक अन्‍य पोस्‍ट में अजरबैजान के पूर्व राष्ट्रपति हैदर अलीयेव से हुई बातचीत का ज‍िक्र क‍िया। उन्‍होंने ल‍िखा, ''अपने भाई हैदर अलीयेव के साथ हुई बातचीत में मैंने अज़रबैजान गणराज्य की सरकार और वहां की जनता की सहानुभूति और समर्थन के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। मित्र और भाईचारे वाले राष्ट्र, कठिनाई और संकट के समय में एक-दूसरे को फिर से पहचानते हैं; और इन संबंधों की सभ्यतागत जड़ें जितनी गहरी होती हैं, यह बंधन उतना ही अधिक सुदृढ़ होता जाता है।
पेज़ेशकियन ने एक द‍िन पहले द‍िए अपने बयान में कहा था क‍ि ईरानी जनता अमेरिकी लोगों के प्रति कोई दुश्मनी नहीं रखती है। वहीं, उन्होंने अमेरिकी प्रशासन पर ईरान के खिलाफ “इज़रायल के प्रतिनिधि (प्रॉक्सी)” के रूप में लड़ने का आरोप लगाया।
पेज़ेशकियन ने कहा, “ईरानी लोग अमेरिका, यूरोप या पड़ोसी देशों के लोगों सहित किसी भी अन्य राष्ट्र के प्रति दुश्मनी नहीं रखते।” उन्होंने कहा, “अपने गौरवशाली इतिहास के दौरान बार-बार विदेशी हस्तक्षेप और दबावों का सामना करने के बावजूद, ईरानियों ने हमेशा सरकारों और उनके लोगों के बीच स्पष्ट अंतर किया है।”
पेज़ेशकियन ने कहा कि ईरान ने “अपने आधुनिक इतिहास में कभी भी आक्रामकता, विस्तारवाद, उपनिवेशवाद या प्रभुत्व का रास्ता नहीं चुना,” जबकि उसे वैश्विक शक्तियों द्वारा कब्जे, आक्रमण और दबाव का सामना करना पड़ा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story