विश्व
ईरानी हमलों में इजराइल स्थित अमेरिकी दूतावास को मामूली नुकसान
jantaserishta.com
16 Jun 2025 3:17 PM IST
तेल अवीव: इजरायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी ने सोमवार को बताया की कि ईरानी मिसाइल हमलों के कारण इजरायल स्थित अमेरिकी दूतावास को थोड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन किसी भी अमेरिकी कर्मचारी को चोट नहीं आई है।
स्थिति के मद्देनजर, इजरायल में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास एक दिन के लिए बंद रहेंगे। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच सुरक्षित स्थान पर रहने का आदेश जारी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर राजदूत हकाबी ने लिखा, "इजराइल में हमारा अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास आज आधिकारिक रूप से बंद रहेगा। 'शेल्टर इन प्लेस' अभी भी प्रभावी है। तेल अवीव में दूतावास शाखा के पास ईरानी मिसाइल के हमले से कुछ मामूली क्षति हुई है, लेकिन अमेरिकी कर्मियों को कोई चोट नहीं आई है।"
ईरान की तरफ से, नागरिकों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली हवाई हमलों की लगातार चार रातों के बाद कम से कम 230 लोग मारे गए हैं, जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत नागरिक बताए जा रहे हैं।
बढ़ती हुई मौतों और तनाव कम करने के वैश्विक आह्वान के बावजूद, तेहरान ने युद्ध विराम वार्ता को दृढ़ता से खारिज कर दिया है, जबकि इजरायली हमले जारी हैं। कतर और ओमान के मध्यस्थों को कथित तौर पर ईरानी अधिकारियों ने बताया है कि सार्थक बातचीत तभी मानी जाएगी जब ईरान इजरायल के पहले के हमलों का अपना पूरा सैन्य जवाब दे देगा।
इस बीच, इजरायल ने ईरान के महत्वपूर्ण सैन्य और परमाणु बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने में पर्याप्त सफलता का दावा किया है। इजरायली अधिकारियों का दावा है कि हाल के हमलों में कई उच्च पदस्थ ईरानी सैन्य कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं।
रात भर चले हमले में इजरायली सेना ने तेहरान में 80 से अधिक ठिकानों पर हमला किया, तथा अपने हमलों को परमाणु और सैन्य प्रतिष्ठानों से आगे बढ़ाते हुए महत्वपूर्ण तेल डिपो और सरकारी सुविधाओं को भी निशाना बनाया।
रविवार को तेहरान में दो प्रमुख ईंधन डिपो इजरायली हवाई हमलों में नष्ट हो गए, जबकि तेल समृद्ध खुजेस्तान प्रांत के अहवाज पर भी हमले हुए। इजरायली सेना ने तेहरान के पुलिस और रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय के साथ-साथ इस्फहान शहर में एक प्रमुख रक्षा-संबंधी स्थल को भी निशाना बनाया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





