विश्व

ईरानी सेना के चीफ की धमकी, अमेरिका को देंगे 'करारा जवाब'

jantaserishta.com
23 Jun 2025 1:35 PM IST
ईरानी सेना के चीफ की धमकी, अमेरिका को देंगे करारा जवाब
x
तेहरान: अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर हवाई हमले किए थे। अब ईरानी सेना के नए चीफ मेजर जनरल अमीर हातामी ने अमेरिका को 'करारा जवाब' देने की चेतावनी दी है। ईरानी सेना के नए चीफ मेजर जनरल अमीर हातामी ने कहा, "हमने कई बार अमेरिका का सामना किया है। जब भी उन्होंने हम पर हमला करने की कोशिश की है, उन्हें कड़ा जवाब मिला है।"
उन्होंने आगे कहा, “हम लड़ेंगे, हम खुशी के लिए लड़ेंगे। हमारे कई सैनिक शहीद हुए हैं, लेकिन हम पूरी ताकत और साहस के साथ लड़ेंगे। आपको हमारी ताकत पर भरोसा होना चाहिए।” अमीर हातामी को हाल ही में ईरानी सेना के नए चीफ मेजर जनरल के पद पर नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने भारतीय समय के अनुसार सुबह 4.30 बजे ईरान की तीन प्रमुख न्यूक्लियर साइट्स फोर्डो, एस्फाहान और नतांज पर हमला किया था। इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर दबाव डालते हुए कहा था कि उसे संघर्ष खत्म करने के लिए सहमत होना होगा। इसके साथ ही ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर ईरान शांति कायम नहीं करता, तो उस पर और बड़े हमले किए जाएंगे।
सोमवार को इजरायली सेना ने ईरान के छह एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया है, जिनमें मशहद, तेहरान, देजफुल, शाहिद बख्तरी, तबरीज और हमादान को निशाना बनाया गया। इजरायली सेना ने अपने बयान में कहा कि उसने ड्रोन हमले की मदद से ईरान के 15 सैन्य विमान और हेलिकॉप्टर को नष्ट कर दिया है। दावा किया कि हमलों में अंडरग्राउंड बंकर्स, हवाई पट्टियां, फ्यूल भरने वाला विमान, ईरान के एफ-14, एफ-5 और एएच-1 जैसे लड़ाकू विमान को भी निशाना बनाया गया है।
दूसरी ओर, इजरायली हमलों का जवाब देते हुए ईरान ने अपने पश्चिमी इलाके में इजरायल के एक हर्मीस ड्रोन को मार गिराया , जिसकी पुष्टि खुद इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने की है। ईरानी मीडिया का दावा है कि यह ड्रोन हर्मीस मॉडल का था। आईडीएफ ने बयान जारी करते हुए बताया कि सोमवार सुबह ईरान के पश्चिमी इलाके खुर्रमाबाद में एक ड्रोन को मार गिराया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story