विश्व

ईरान ने सीरियाई ठिकानों पर हमलों का जवाब देने का लिया संकल्प

jantaserishta.com
26 March 2023 9:10 AM IST
ईरान ने सीरियाई ठिकानों पर हमलों का जवाब देने का लिया संकल्प
x

DEMO PIC 

तेहरान (आईएएनएस)| ईरान ने सीरिया में आतंकवाद से लड़ने के लिए स्थापित ठिकानों पर किए गए हमलों का जवाब देने का संकल्प जताया है। समाचार एजेंसी आईआरएनए ने जानकारी दी कि ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता, कीवन खोसरावी ने कुछ अमेरिकी अधिकारियों द्वारा हाल ही में ईरान पर लगाए गए आरोपों के जवाब में चेतावनी दी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि अमेरिकी पक्ष ने झूठे आरोपों का इस्तेमाल करते हुए संभावित परिणामों से बचने के लिए दोषारोपण का सहारा लिया।
खोसरावी ने कहा कि ईरान ने सीरिया में आतंकवाद से लड़ने और स्थायी सुरक्षा बनाए रखने के लिए भारी कीमत चुकाई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि तेहरान सीरिया की स्थिरता को खतरे में डालने वाले किसी भी कदम का विरोध करेगा।
ईरान ने कहा कि उसकी सीरिया में एक सलाहकार भूमिका है और वह दमिश्क के अनुरोध पर देश में मौजूद है।
गुरुवार की दोपहर देश में एक अमेरिकी ठिकाने पर ड्रोन हमले के बाद अमेरिकी सेना ने पूर्वोत्तर सीरिया में हवाई हमला किया। इसमें एक अमेरिकी ठेकेदार की मौत हो गई और पांच सैनिक घायल हो गए।
अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने बाद में एक बयान में कहा कि सटीक हवाई हमले ने पूर्वी सीरिया में ईरान की इस्लामी क्रांति गार्ड कोर से संबद्ध समूहों द्वारा उपयोग की जाने वाली सुविधाओं को लक्षित किया।
आईआरएनए के अनुसार, शुक्रवार की रात, अमेरिकी हमले के जवाब में, इस्लामिक प्रतिरोध सेनानियों ने पूर्वी सीरिया में 60 रॉकेटों और कामीकेज ड्रोन के साथ दो अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया।
एक अमेरिकी अधिकारी ने सीबीएस न्यूज से पुष्टि की कि शुक्रवार को सीरिया में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में एक अमेरिकी सैनिक घायल हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story