विश्व

ईरान ने ऊर्जा ठिकानों पर दोबारा हमला होने पर जवाबी कार्रवाई की धमकी दी

jantaserishta.com
9 March 2026 8:15 AM IST
ईरान ने ऊर्जा ठिकानों पर दोबारा हमला होने पर जवाबी कार्रवाई की धमकी दी
x
तेहरान: ईरान के खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने क्षेत्र के मुस्लिम देशों से अपील की है कि वे अमेरिका और इजराइल को ईरान के ईंधन और ऊर्जा ठिकानों पर हमले करने से रोकें। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसे हमले जारी रहे तो वह भी इसी तरह की कार्रवाई करेगा।
खातम अल-अनबिया के प्रवक्ता इब्राहिम ज़ोल्फागरी ने यह बयान उस समय दिया जब शनिवार रात अमेरिका और इजरायल हमलों में तेहरान और पड़ोसी अलबोर्ज प्रांत में कई ईंधन भंडारण केंद्रों पर हमला किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ईरानी स्टूडेंट्स न्यूज़ एजेंसी के हवाले से जानकारी दी कि इन हमलों के कारण कुछ समय के लिए ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हुई और स्वास्थ्य तथा पर्यावरण को लेकर भी चिंताएं बढ़ गईं।
ज़ोल्फागरी ने अमेरिका और इजराइल पर आरोप लगाया कि उन्होंने ईरान के ऊर्जा ढांचे और सार्वजनिक सेवा केंद्रों पर “निर्दयता से” हमला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इन हमलों में आम नागरिकों की भी मौत हुई है। उनका कहना था कि क्षेत्र के मुस्लिम देशों को अमेरिका और इजरायल को ऐसी “कायरतापूर्ण और अमानवीय कार्रवाइयों” से रोकने के लिए चेतावनी देनी चाहिए, ताकि संघर्ष और ज्यादा न बढ़े।
उन्होंने कहा, “अगर ऐसा नहीं हुआ तो क्षेत्र में इसी तरह की जवाबी कार्रवाई की जाएगी। अगर आप प्रति बैरल 200 डॉलर से ज्यादा तेल की कीमत सहन कर सकते हैं, तो फिर यह खेल जारी रखें।”
यह चेतावनी 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा तेहरान और ईरान के कई अन्य शहरों पर किए गए संयुक्त हमलों के बाद आई है। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई, उनके कुछ परिवार के सदस्य, कई वरिष्ठ सैन्य कमांडर और आम नागरिक मारे गए थे। इसके जवाब में ईरान ने इजराइल और मध्य पूर्व में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कई चरणों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे।
इसी बीच, शनिवार को इससे पहले ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा कि उसने इजराइल के हाइफा शहर में स्थित एक रिफाइनरी पर हमला किया है। यह हमला अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान की एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर किए गए हमले के जवाब में किया गया।
अपने ऑफिशियल न्यूज़ आउटलेट सेपा न्यूज़ पर छपे एक बयान में कहा कि हाइफा की रिफाइनरी पर “खैबरशेकन” मिसाइलों से हमला किया गया। उधर, नेशनल ईरानियन ऑयल रिफाइनिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने भी बताया कि शनिवार रात अमेरिका और इजराइल के हमलों में देश के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया।
कंपनी के मुताबिक तेहरान और अलबोर्ज प्रांत में कई तेल भंडारण केंद्रों पर मिसाइलें गिरीं, जिससे वहां आग लग गई। दमकल की टीमें आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। शनिवार रात तेहरान में हमलों की एक नई और तेजी देखी गई। ईरान की राजधानी के कई इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story