विश्व

US-Israel vs Iran: इजराइल-अमेरिकी हमले का ईरान ने किया भयंकर पलटवार, बरस रहीं मिसाइलें

jantaserishta.com
28 Feb 2026 2:00 PM IST
US-Israel vs Iran: इजराइल-अमेरिकी हमले का ईरान ने किया भयंकर पलटवार, बरस रहीं मिसाइलें
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: ईरान-इजरायल में जंग शुरू हो गई है. इस समय दोनों देशों के बीच भीषण जंग चल रही है. ईरान ने इजरायल पर भयंकर जवाबी हमला किया है. ईरान ने 70 बैलेस्टिक मिसाइलें इजरायल पर दागीं हैं. इजरायल की आर्मी IDF ने कहा है कि ईरान से इजरायल की ओर बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की पहचान हुई है, पूरे देश में अलर्ट एक्टिवेट कर दिया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी इजरायल में कई धमाके की आवाज सुनी गई है. इजरायल ने अपने एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया है. इज़राइल ने पूरे देश में नेशनवाइड इमरजेंसी और स्पेशल स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित कर दी है. पूरे इज़रायल में सायरन बज रहे हैं और लोगों से कहा गया कि वे सुरक्षित स्थानों (बॉम्ब शेल्टर) के पास रहें.
कुछ समय पहले IDF ने ईरान से इज़रा/ल की ओर लॉन्च की गई मिसाइलों की पहचान की थी. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंसिव सिस्टम काम कर रहे हैं. पिछले कुछ मिनटों में, होम फ्रंट कमांड ने संबंधित इलाकों में सीधे मोबाइल फोन पर सावधानी के लिए निर्देश भेजे हैं.
ईरान की ओर से आए मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने के लिए इजरायल का डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट हो गया है. इससे पहले ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने हमला किया है. तेहरान में कई जगहों पर जोरदार धमाके सुने गए और देखे गए. शहर के डाउनटाउन/सेंट्रल इलाकों में कम से कम 3-5 विस्फोट रिपोर्ट हुए, जिसके बाद आसमान में घना धुआं उठता दिखा.
कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हमले सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के ऑफिस/नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के पास हुए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null