विश्व

मध्य पूर्व में संघर्ष रोकने के लिए अल्जीरिया के प्रयासों को ईरान ने सराहा

jantaserishta.com
1 Nov 2024 11:05 AM IST
मध्य पूर्व में संघर्ष रोकने के लिए अल्जीरिया के प्रयासों को ईरान ने सराहा
x
तेहरान: ईरान ने 'गाजा में नरसंहार और लेबनान के खिलाफ इजरायली आक्रामकता' को रोकने लिए प्रभावी प्रयास करने की अपील की है। ईरानी विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची और उनके अल्जीरियाई समकक्ष अहमद अताफ ने द्विपक्षीय मुलाकात में यह बात कही।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ईरानी विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया कि गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच फोन पर बातचीत हुई।
बयान में कहा गया है कि गाजा और लेबनान में जारी इजरायली हमलों के कारण क्षेत्र में स्थिति नाजुक बनी हुई है। इसकी वजह से जरूरी है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय विशेष रूप से प्रभावी और समन्वित प्रयास करे। ऐसा करते समय इस्लामिक देशों के समूह (ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन यानि ओआईसी) की ढांचागत व्यवस्था का भी खास ख्याल रखा जाना चाहिए।
हाल ही में अल्जीरिया ने फिलिस्तीन और लेबनान में इजरायली हमले की निंदा की थी। दोनों विदेश मंत्रियों की बातचीत में ईरान के विदेश मंत्री ने अल्जीरिया के दृढ़ रुख और ईरान के खिलाफ इजरायली"आक्रामकता" को लेकर दिए बयान को सराहा।
बता दें कि इजरायल के रक्षा बलों ने पिछले सप्ताह ईरान द्वारा हाल ही में किए गए हमलों के जवाब में अपने दुश्मनों पर "सटीक और लक्षित" हवाई हमले करने का ऐलान किया था।
ईरान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ईरानी सेना ने इजरायली हमलों का सफलतापूर्वक मुकाबला किया। ईरान की इस सजगता की वजह से देश को केवल "सीमित क्षति" हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story