विश्व
ईरान ने इजरायल पर दागी मिसाइलें, हमले में एक महिला की मौत, 40 से ज्यादा घायल
jantaserishta.com
14 Jun 2025 9:19 AM IST

x
यरूशलम: इजरायली सेना और राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा, मैगन डेविड एडोम (एमडीए) के अनुसार, ईरान से मध्य और उत्तरी इजरायल की ओर दो बड़े हमलों में लगभग 100 मिसाइलें दागी गईं, जिससे काफी क्षति हुई और 41 लोग घायल हो गए। इजरायली मीडिया के मुताबिक ईरान की ओर से छोड़ी गई मिसाइल से एक महिला की मौत हो गई है।
द टाइम्स ऑफ इजरायल ने मैगन डेविड एडोम के हवाले से बताया है कि मध्य इजरायल में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल के हमले से कई लोग घायल हुए हैं, कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। इजरायल की राष्ट्रीय आपातकालीन चिकित्सा, आपदा, एम्बुलेंस और रक्त बैंक सेवा उपलब्ध कराने वाले संगठन मैगन डेविड एडोम ने बताया कि उनके चिकित्सक दस लोगों का इलाज कर रहे हैं,एमडीए ने बताया कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, दो को मामूली चोटें आई हैं। कई में पैनिक अटैक के लक्षण है।
इस बीच, इजरायल डिफेंस फोर्स यानि आईडीएफ का कहना है कि इजरायली वायुसेना ने यमन से प्रक्षेपित किए गए तीन ड्रोन को मार गिराया। इस सफल जवाबी कार्रवाई से इजरायल में कोई सायरन नहीं बजा।
बता दें, इजरायल ने लगातार दूसरे दिन ईरान पर एयरस्ट्राइक की। इजरायली फाइटर जेट्स ने शुक्रवार देर रात ईरान के परमाणु ठिकानों पर दोबारा हमला बोला। इन हमलों में 70 से ज्यादा लोग मारे गए और 300 से ज्यादा घायल हो गए। इसके बाद ईरान ने 150 बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल की ओर दागीं। इनमें से 6 राजधानी तेल अवीव में गिरी, जिसमें 1 महिला की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। ईरानी मीडिया रिपोर्ट दावा कर रही हैं कि इजरायली रक्षा मंत्रालय को भी निशाना बनाया गया।
इजरायल ने शुक्रवार सुबह (समयानुसार) 5:30 बजे ईरानी परमाणु और कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। इसमें 6 परमाणु वैज्ञानिक और कई मिलिट्री कमांडर्स मारे गए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





