विश्व
ईरान ने की अल-अक्सा मस्जिद में इजरायली मंत्री के दौरे की निंदा
jantaserishta.com
23 May 2023 11:44 AM IST

x
फाइल फोटो
तेहरान (आईएएनएस)| ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने इजरायल के दक्षिणपंथी राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गवीर की अल-अक्सा मस्जिद परिसर की यात्रा की निंदा की है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कनानी ने सोमवार को मुस्लिम वर्ल्ड और इंटरनेशनल कम्युनिटी से इजराइल की गुस्ताखी और उकसाने वाली गतिविधियों के जवाब में प्रभावी, तत्काल और निवारक कार्रवाई करने का आह्वान किया।
रविवार को, भारी पुलिस उपस्थिति और आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट के साथ बेन-गवीर ने यरूशलेम में अल-अक्सा मस्जिद परिसर का दौरा किया, जो मुसलमानों और यहूदियों दोनों के लिए पवित्र है। यह दूसरी बार है कि यहूदी पावर पार्टी के अल्ट्रानेशनलिस्ट नेता बेन-गवीर ने इजरायल गठबंधन सरकार के सदस्य बनने के बाद से मस्जिद का दौरा किया।
1967 के युद्ध के दौरान इजराइल ने पूर्वी यरुशलम पर नियंत्रण हासिल कर लिया और अंतर्राष्ट्रीय आलोचना के बावजूद इस पर कब्जा कर लिया।
लंबे समय से चली आ रही यथास्थिति के तहत, मस्जिद की देखरेख जॉर्डन के वक्फ द्वारा की जाती है, जिससे केवल मुस्लिमों को ही यहां आने की अनुमति मिलती है।
Tagsईरानी विदेश मंत्रालयईरानअल-अक्सा मस्जिदइजरायली मंत्रीइजरायलIranian Foreign MinistryIranAl-Aqsa MosqueIsraeli MinisterIsrael
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





