विश्व

ईरान का इजरायल की आवासीय इमारतों पर हमला, दो की मौत, कई लोग घायल

jantaserishta.com
14 Jun 2025 11:50 AM IST
ईरान का इजरायल की आवासीय इमारतों पर हमला, दो की मौत, कई लोग घायल
x
तेल अवीव: इजरायल-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच शनिवार को इजरायल में आवासीय इमारतों पर मिसाइल हमले किए गए, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। इनके अलावा 34 लोग घायल हो गए। मेगन डेविड एडोम (एमडीए) आपातकालीन चिकित्सा सेवा ने ईरान की ओर से हाल ही में दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले के बाद हताहतों की संख्या की पुष्टि की है।
एमडीए के अनुसार, इन हमलों से भारी क्षति हुई है। मेडिकल टीम घायलों को लाइफ सेविंग ट्रीटमेंट देने के साथ उन्हें नजदीकी अस्पतालों में पहुंचा रही है। एजेंसी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "एमडीए की टीमों ने लाइफ सेविंग मेडिकल ट्रीटमेंट देकर 21 घायल लोगों को वोल्फसन, शेबा तेल हाशोमर और शमीर-असफ हारोफेह अस्पतालों में पहुंचाया है। हताहतों में 60 वर्षीय महिला थी। उनके अलावा करीब 45 साल के एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। करीब 60 वर्षीय एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। दो लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं, जबकि 16 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।"
एमडीए ने कहा कि एंग्जायटी से पीड़ित कई लोगों को भी घटनास्थल से निकाला गया है। ईरान के प्रमुख महानगरीय क्षेत्र गुश दान में, एमडीए ने 34 घायल व्यक्तियों के इलाज करने और उन्हें अस्पतालों में पहुंचाने की सूचना दी है। इनमें लगभग 60 वर्षीय एक महिला शामिल थी, जिसे गंभीर हालत में बेइलिन्सन अस्पताल भेजा गया, लगभग 65 वर्षीय एक व्यक्ति को गंभीर हालत में शेबा मेडिकल सेंटर, करीब 50 वर्षीय एक महिला को शेबा, जबकि करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति को इचिलोव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा 30 अन्य लोग जिन्हें हल्की चोटें आईं, जिनका उपचार किया गया। एंग्जायटी से पीड़ित 13 लोगों को भी यहां से निकाला गया है।
इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने पुष्टि की है कि ईरान ने इजरायली क्षेत्र पर मिसाइल हमलों की एक नई लहर शुरू की है, जो दोनों देशों के बीच बढ़ती शत्रुता के हफ्तों के बाद बढ़ते तनाव को दर्शाता है। इजरायली अधिकारियों ने देश को हाई अलर्ट पर रखा है। कई शहरी केंद्रों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए हैं। इजरायली सरकार और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं। आपातकालीन सेवाएं खतरों से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story