विश्व

ईरान ने बहाई पंथ के सदस्यों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया

Subhi
2 Aug 2022 12:59 AM GMT
ईरान ने बहाई पंथ के सदस्यों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया
x
दुबई, एक अगस्त ईरान के खुफिया मंत्रालय ने जासूसी के आरोप में बहाई पंथ के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सरकारी टीवी ने सोमवार को यह खबर दी है।

दुबई, एक अगस्त (एपी) ईरान के खुफिया मंत्रालय ने जासूसी के आरोप में बहाई पंथ के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सरकारी टीवी ने सोमवार को यह खबर दी है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संदिग्धों का संबंध इज़राइल में बहाई केंद्र से है और वे यहां सूचना इकट्ठा करते थे और उसे वहां भेजते थे।

मंत्रालय के लिए बहाई सदस्यों की गिरफ्तारी की सूचना देना आम बात नहीं है। खबर में यह नहीं बताया गया है कि कितने लोगों को हिरासत में लिया गया है।

सरकारी टीवी पर प्रसारित खबर में एक संदिग्ध कह रहा है कि मंत्रालय के एजेंट उस पर निगाह रख रहे थे।

ईरान में पंथ के सदस्य कभी-कभार बदसलूकी और अभियोजन चलाने की शिकायत करते हैं।

ईरान ने बहाई पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इस पंथ की स्थापना 1860 में एक पारसी कुलीन शख्स ने की थी जिन्हें उनके अनुयायी पैगंबर मानते हैं। मुसलमानों का मानना है कि पैगंबर मोहम्मद आखिरी पैगंबर हैं। 19वीं सदी से कई ईरानी बहाई पंथ में धर्मांतरित हो गए।


Next Story