
x
Abu Dhabi अबू धाबी। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले इस करिश्माई गेंदबाज को आरआर ने अबू धाबी में चल रही मिनी नीलामी में 7.2 करोड़ में खरीदा। 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में आए रवि के लिए राजस्थान रॉयल्स ने बोली लगानी शुरू की। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी बिश्नोई में रुचि दिखाई। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंत में 7.20 करोड़ में आर आर ने बिश्नोई को अपने पाले में ले लिया।
रवि बिश्नोई ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2020 में पंजाब किंग्स के साथ की थी। 2022 में वह लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़े। रवि आईपीएल के कुल 77 मैचों में 72 विकेट ले चुके हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में भी रवि का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने 7 मैचों में 9 विकेट लिए। राजस्थान रॉयल्स में आना रवि बिश्नोई के लिए घर वापसी की तरह है। वह मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले हैं।
आरआर में शामिल होने के बाद रवि ने कहा, "राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलना घर पर खेलने जैसा होगा। मैंने अपनी क्रिकेट यात्रा राजस्थान रॉयल्स के नेट गेंदबाज के रूप में शुरू की थी। मेरे राज्य के नाम पर जिस टीम का नाम है, उसका प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बडाले ने कहा, "रवि बेहद प्रतिभावान हैं। हमारे फैंस उन्हें रॉयल्स के रंग में देखने के लिए बेताब थे। फ्रेंचाइजी में उनकी वापसी घर वापसी जैसी लगती है, खासकर यह जानते हुए कि उन्होंने अपना सफर यहीं एक नेट बॉलर के तौर पर शुरू किया था। वह एक बहुत काबिल गेंदबाज होने के साथ ही, एक शानदार फील्डर हैं, और वह बेहतरीन इंसान भी हैं।"
Tagsरवि बिश्नोई आरआरआईपीएल 2026 नीलामीराजस्थान रॉयल्स में वापसीआईपीएल करियरलेग स्पिनरजोधपुर क्रिकेटरसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी प्रदर्शनफ्रेंचाइजी में घर वापसीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





