विश्व

अंतरराज्यीय तस्कर दबोचा गया

jantaserishta.com
30 July 2023 9:55 AM IST
अंतरराज्यीय तस्कर दबोचा गया
x
बागपत: यूपी के बागपत जिले के खेकड़ा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर दीपक को डूंडहेडा पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक बोलेरो पिकअप, हरियाणा की 39 पेटी प्रतिबंधित शराब बरामद किया गया है, जिसकी कीमत तीन लाख रुपये है।
गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि उसका गैंग सस्ते दामों से हरियाणा से शराब खरीदकर बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और आसपास के जिलों में महंगे दामों पर बेचता है। पुलिस तस्कर के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। आरोपी के खिलाफ शाहपुर थाने में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story