विश्व

ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का 17वां दिन, बाहरी दुनिया से संपर्क बेहद मुश्किल

jantaserishta.com
16 March 2026 4:19 PM IST
ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का 17वां दिन, बाहरी दुनिया से संपर्क बेहद मुश्किल
x
तेहरान: ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट जारी है। सोमवार को 17वें दिन भी बाहरी दुनिया से संपर्क साधने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट गतिविधियों पर नजर रखने वाले नेटब्लॉक्स के अनुसार देश में इंटरनेट कनेक्टिविटी सामान्य स्तर के बहुत नीचे गिर चुकी है, जिससे लोगों के लिए ऑनलाइन सेवाओं और बाहरी दुनिया से संपर्क करना बेहद मुश्किल हो गया है।
इस ब्लैकआउट के कारण ईरान में केवल कुछ व्हाइटलिस्टेड सेवाएं और राष्ट्रीय इंटरनेट नेटवर्क (एनआईएन) ही सीमित रूप से काम कर पा रहे हैं, जबकि ज्यादातर वैश्विक वेबसाइट और प्लेटफॉर्म ठप पड़े हैं। एनआईएन को 'हलाल इंटरनेट' नाम से भी जाना जाता है; यह एक घरेलू इंट्रानेट सिस्टम है, जिसे सरकार अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट को बंद करने के बावजूद आंतरिक सेवाओं (बैंकिंग, सरकारी वेबसाइट) को चलाने के लिए प्रयोग में लाती है। 2026 की शुरुआत में विरोध प्रदर्शनों के दौरान जब व्यापक इंटरनेट ब्लैकआउट लागू किया गया तो जनता को इसी नियंत्रित नेटवर्क पर स्विच कर दिया गया, जिससे उनका बाहरी दुनिया से संपर्क पूरी तरह टूट गया था।
दरअसल, सामान्य इंटरनेट ‘ब्लैकलिस्ट’ पर काम करता है, यानी सब ओपन रहता है, बस कुछ चीजों पर पाबंदी रहती है। ये पाबंदियां पूरी दुनिया पर लागू नहीं होती हैं, यानी दूसरे देश के लोग इसे देख सुन सकते हैं। हलाल इंटरनेट ‘व्हाइटलिस्ट’ पर चलता है; इसमें सब कुछ बंद है, केवल वे वेबसाइटें खुली हैं जिन्हें सरकार ने ‘हलाल’ या ‘सुरक्षित’ घोषित किया है।
नेटब्लॉक्स के मुताबिक, अगर आप ईरान में हैं, तो इसके जरिए मोहल्ले के दुकानदार को पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, लेकिन किसी दूसरे देश में संपर्क नहीं साध सकते। आप केवल सरकार की ओर से सुझाई गई या अप्रूव न्यूज पढ़ सकते हैं, लेकिन इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया का एक्सेस आपको नहीं होता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story