विश्व

भरे स्टेडियम में बेइज्जती, गर्लफ्रेंड को KISS किया, फिर...

jantaserishta.com
10 Oct 2022 12:34 PM IST
भरे स्टेडियम में बेइज्जती, गर्लफ्रेंड को KISS किया, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की भरे स्टेडियम में अपने बॉयफ्रेंड को थप्पड़ जड़ते हुए नजर आ रही है. वह बॉयफ्रेंड के मैरिज प्रपोजल के तरीके से नाराज हो गई थी.
गुस्से में आकर उसने पहले तो बॉयफ्रेंड को चांटा जड़ा और फिर उसके चेहरे पर कोलड्रिंक फेंक दी. वीडियो को इंस्टाग्राम पर Canadian Party Life नाम के पेज से शेयर किया गया है.
अमेरिकी युवक अलेक्जेंडर कोर्डा अपनी गर्लफ्रेंड संग बेसबाल का मैच देखने गया था. स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था.
तभी कोर्डा ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का फैसला किया. पहले कोर्डा ने गर्लफ्रेंड को किस किया, फिर घुटने के बल बैठकर उसे शादी के लिए प्रपोज करने लगा.
गर्लफ्रेंड हंस रही थी और आसपास मौजूद लोग उन्हें चीयर कर रहे थे. इसी बीच कोर्डा ने अपनी जेब से एक बॉक्स निकाल लिया. गर्लफ्रेंड को लगा कि उसमें रिंग होगी.
लेकिन रिंग की जगह उसमें लॉलीपॉप कैंडी थी. कैंडी रिंग लेकर कोर्डा गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहा था. यह देखकर गर्लफ्रेंड भड़क उठी और उसने कोर्डा पर थप्पड़ों की बौछार कर दी. इतना ही नहीं उसने कोर्डा पर अपनी ड्रिंक भी फेंक दी. ये देखकर लोग हैरान रह गए.
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो को ढाई लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. जहां कुछ यूजर्स इसे Prank बता रहे हैं, वहीं कई लोग लड़की के बर्ताव को गलत ठहरा रहे हैं. जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि लड़के ने गलत जगह पर मजाक करने का जोखिम लिया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story