विश्व

भूकंप से हिली इंडोनेशिया की धरती, 5.4 रही तीव्रता

Ashwandewangan
4 Jun 2023 5:16 PM IST
भूकंप से हिली इंडोनेशिया की धरती, 5.4 रही तीव्रता
x

जकार्ता । इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मौसम एजेंसी के हवाले से बताया कि भूकंप जकार्ता के समयानुसार 12:52 बजे आया।

भूकंप का केंद्र मेंबरमो राया रीजेंसी से 58 किमी दक्षिण-पश्चिम में और जमीन के नीचे 10 किमी की गहराई में था। रिपोर्ट के अनुसार, किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

--आईएएनएस

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story