विश्व

इंडोनेशिया में भूकंप से मृतकों की संख्या 268 पहुंची, 151 अभी भी लापता

jantaserishta.com
23 Nov 2022 9:13 AM IST
इंडोनेशिया में भूकंप से मृतकों की संख्या 268 पहुंची, 151 अभी भी लापता
x
जकार्ता (आईएएनएस)| इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में इस हफ्ते की शुरुआत में आए 5.6 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 268 हो गई है, जबकि 151 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को सियांजुर शहर में 10 किमी की गहराई में आए भूकंप के कारण 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के अनुसार, 22,000 घर क्षतिग्रस्त हो गए और 58,000 से अधिक लोग वर्तमान में आश्रयों में हैं।
एजेंसी ने कहा कि भूकंप से भूस्खलन भी हुआ, जिससे पूरे गांव दब गए। फंसे हुए लोगों को खोजने के लिए खोज और बचाव अभियान चल रहा है।
राष्ट्रपति जोको विडोडो ने मंगलवार को आपदा क्षेत्र का दौरा किया।
बीबीसी ने राष्ट्रपति के हवाले से कहा, "मेरी प्राथमिकता उन पीड़ितों को निकालने की है, जो अभी भी मलबे में फंसे हैं।"
गौरतलब है कि इंडोनेशिया में भूकंप आम हैं, जो प्रशांत क्षेत्र में विवर्तनिक गतिविधि के 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र पर स्थित है।
सुलावेसी द्वीप पर 2018 के भूकंप में 2,000 से अधिक लोगों के मारे जाने के साथ देश में विनाशकारी भूकंप और सुनामी का इतिहास रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story