विश्व

पाम ऑयल के एक्सपोर्ट पर इंडोनेशिया ने लगाई रोक, भारत की बढ़ेगी दिक्कत!

Neha Dani
23 April 2022 9:07 AM GMT
पाम ऑयल के एक्सपोर्ट पर इंडोनेशिया ने लगाई रोक, भारत की बढ़ेगी दिक्कत!
x
घरेलू बाजार में खाना पकाने के तेल की उपलब्धता प्रचुर और सस्ती हो जाए।

इंडोनेशिया पाम ऑइल का दुनिया का सबसे बड़े उत्पादक देशों में से है। इसके बावजूद इंडोनेशिया पाम ऑइल संकट से जूझ रहा है। इंडोनेशिया में घरेलू खाद्य तेल की कीमतें पहले से ही बढ़ी हुई हैं और अब और बढ़ रही हैं। पाम ऑइल के घरेलू कीमतों को देखते हुए इंडोनेशियाई सरकार 28 अप्रैल से पाम ऑइल के निर्यात पर रोक लगाने का फैसला किया है।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने क्या कहा है?
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा है कि पाम ऑइल निर्यात पॉलिसी पर रोक का मुख्य मकसद घर पर खाद्य प्रोडक्ट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। मैं इस पॉलिसी के कार्यान्वयन की निगरानी और मूल्यांकन करूंगा ताकि घरेलू बाजार में खाना पकाने के तेल की उपलब्धता प्रचुर और सस्ती हो जाए।


Next Story