विश्व
इंडोनेशिया: उत्तरी सुमात्रा में भूस्खलन और बाढ़ से 13 लोगों की मौत, 18 घायल
jantaserishta.com
25 Nov 2024 9:14 AM IST

x
जकार्ता: पिछले हफ्ते इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने 13 लोगों की जान ले ली और 18 लोग घायल हो गए। प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
समाचार एंजेसी सिन्हुआ के अनुसार, आपातकाल, उपकरण और लॉजिस्टिक्स विभाग प्रमुख श्री वाह्युनी पंचसिलावती ने बताया कि यह आपदा शनिवार रात डेली सरडांग और कारो क्षेत्रों में आई।
डेली सरडांग में, तेज बहाव ने चार घरों और एक धार्मिक स्थल को बहा दिया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। वहीं कारो क्षेत्र में 7 लोगों की जान गई और 9 घायल हुए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह, भूस्खलन और बाढ़ ने पडांग लावास और दक्षिण तपनुली क्षेत्रों को भी प्रभावित किया, जिसमें 6 लोग मारे गए और 7 घायल हुए।
इंडोनेशिया की मौसम और भूभौतिकी एजेंसी ने पहले ही चेतावनी दी थी कि क्षेत्र में भारी बारिश और खराब मौसम का खतरा है। प्रभावित समुदायों को सहायता पहुंचाने और आगे के जोखिम को कम करने के लिए प्रयास जारी हैं। अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





