
New Delhi नई दिल्ली : भारत ने चीन से कंपनियों को आकर्षित करने के उद्देश्य से शुरू की गई 23 billion की उत्पादन प्रोत्साहन योजना को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत 750 कंपनियों, जिनमें एप्पल आपूर्तिकर्ता फॉक्सकॉन और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियां शामिल थीं, ने भाग लिया था। हालांकि, कई कंपनियों ने उत्पादन शुरू नहीं किया, और जो कंपनियां लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहीं, उन्हें समय पर प्रोत्साहन राशि नहीं मिली।
आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, अक्टूबर 2024 तक केवल 8% फंड्स का वितरण किया गया था, जबकि लक्ष्य से 37% उत्पादन ही हुआ। इस योजना का उद्देश्य था कि भारत की अर्थव्यवस्था में विनिर्माण का हिस्सा 2025 तक 25% तक बढ़ाया जाए, लेकिन इसके बजाय विनिर्माण का हिस्सा घटकर 14.3% हो गया है।गवर्नमेंट ने इस योजना के विस्तार और डेडलाइन बढ़ाने से मना कर दिया है|





