विश्व

सड़क हादसे का शिकार हुए भारतीय, 9 की गई जान

jantaserishta.com
29 Jan 2025 5:24 PM IST
सड़क हादसे का शिकार हुए भारतीय, 9 की गई जान
x
रियाद: पश्चिमी सऊदी अरब के पास जेद्दा में एक सड़क हादसे में 9 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. बुधवार को जेद्दा में भारतीय मिशन ने ये जानकारी दी है. मिशन ने कहा कि वह इस मामले में पूरा समर्थन कर रहा है. वह अधिकारियों और पीड़ित परिवारों के संपर्क में है.
इस हादसे के बारे में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर कहा, हम सऊदी अरब के पश्चिमी क्षेत्र में जेद्दा के पास हुए सड़क हादसे में 9 भारतीय नागरिकों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं. पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं. जेद्दा में भारत का महावाणिज्य दूतावास पूरा सहयोग कर रहा है. अधिकारियों और पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं. हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना करते हैं. आगे के सवालों के लिए एक विशेष हेल्पलाइन बनाई गई है.
वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वह इस हादसे और लोगों की मौत के बारे में जानकर दुखी हैं. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "जेद्दा में हमारे महावाणिज्यदूत से बात हुई जो संबंधित परिवारों के संपर्क में हैं. वह इस दुखद स्थिति में पूरा समर्थन दे रहे हैं."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story