विश्व

भारतीय महिला ने एफिल टॉवर के बारे में कही ऐसी बात की छिड़ गई बहस, वीडियो

Nilmani Pal
4 May 2026 7:21 AM IST
भारतीय महिला ने एफिल टॉवर के बारे में कही ऐसी बात की छिड़ गई बहस, वीडियो
x
पढ़े पूरी खबर

वायरल वीडियो। दुनिया के सबसे चर्चित पर्यटन स्थलों में शामिल एफिल टॉवर को देखने का सपना हर साल लाखों लोग लेकर पेरिस पहुंचते हैं. फिल्मों, सोशल मीडिया और ट्रैवल पोस्ट्स में जिस टॉवर को बेहद खूबसूरत और रोमांटिक बताया जाता है, उसी को लेकर एक भारतीय महिला की बेबाक राय ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. करीब 7,000 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर यहां पहुंची इस महिला को जब हकीकत से सामना हुआ, तो उनका अनुभव उम्मीदों से बिल्कुल अलग निकला. इतना कि उन्होंने साफ कह दिया कि यह मशहूर टॉवर उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आया.

इंस्टाग्राम पर अंकिता नाम की इस महिला ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी पहली प्रतिक्रिया जाहिर करती नजर आ रही हैं. वीडियो में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें एफिल टॉवर बिल्कुल भी एस्थेटिक नहीं लगा. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आखिर इसमें ऐसी क्या खूबसूरती है, जो लोग इसे इतना खास मानते हैं. उनके अनुसार, टावर उन्हें थोड़ा सूना और साधारण सा लगा, जैसा उन्होंने पहले कभी कल्पना नहीं की थी.महिला को पहली नजर में ये ये टावर बिल्कुल बंजर और सुनापन लगा.

महिला का यह वीडियो पेरिस उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया, जिसने लोगों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच लिया. पेरिस को अक्सर फिल्मों, सोशल मीडिया और पर्यटन विज्ञापनों में बेहद रोमांटिक और आकर्षक शहर के रूप में दिखाया जाता है. ऐसे में जब किसी का अनुभव इससे बिल्कुल अलग निकलता है, तो वह चर्चा का विषय बन जाता है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ लोगों ने महिला की बात से सहमति जताई और कहा कि सोशल मीडिया ने एफिल टॉवर और पेरिस को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है. उनका मानना है कि जब हम किसी जगह से बहुत ज्यादा उम्मीदें बांध लेते हैं, तो वास्तविक अनुभव अक्सर फीका लग सकता है.

वहीं, कई यूजर्स ने महिला की सोच से असहमति भी जताई. उनका कहना था कि पेरिस की असली खूबसूरती सिर्फ एफिल टॉवर में नहीं, बल्कि उसके इतिहास, संस्कृति और माहौल में छिपी हुई है. कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि शहर को समझने के लिए सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि उसके अलग-अलग पहलुओं को देखना जरूरी है. कई यूजर्स ने यह भी कहा कि किसी भी जगह की सुंदरता देखने वाले की नजर पर निर्भर करती है.


Next Story