विश्व

चार देशों से लौट सकते हैं भारतीय स्टूडेंट

Soni
25 Feb 2022 11:43 AM GMT
चार देशों से लौट सकते हैं भारतीय स्टूडेंट
x

रूस और यूक्रैन के बॉर्डर से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित सूमी शहर की स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी कई भारतीय छात्र फंस हुए हैं। छात्रों ने मौके का आंखों देखा हाल बताया है। छात्रों का कहना है कि वह यूक्रेन की सीमा से लगे देश रोमानिया, हंगरी, पौलेंड और स्लोवाकिया में जाकर स्वदेश रवाना हो सकते हैं। लेकिन अब उनके पास पैसे नहीं बचे हैं। ट्रांसपोर्टर कालाबाजारी कर रहे हैं। बैंक बंद हैं, और हर कोई सुविधा के लिए सिर्फ यूएस डॉलर मांग रहा है, और वह उनके पास नहीं है। छात्रों ने अपील की है कि अब भारत सरकार ही अपने स्तर पर उनको यहां से निकाले। सूमी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में 500 से ज्यादा छात्र हैं। यहां बेसमेंट में बंकरों की भी व्यवस्था है। सभी भारतीय एंबेसी की एडवाइजरी का पालन कर रहे हैं।

क्योंकि सभी भारतीय है, इसलिए आत्मीयता का माहौल बना हुआ है। हालांकि आर्मी पहले ही दिन से किसी आम नागरिक से कुछ नहीं कह रही। कोई भी आम नागरिक देश की सीमाओं से पार भी जा सकता है। बशर्ते वह ट्रांसपोर्ट को खुद वहन कर पाए। ट्रांसपोर्टर दो-दो किलोमीटर के लिए 200 से 250 यूएस डॉलर मांग रहे हैं। यूक्रेन की मुद्रा का मोल नहीं रह गया है।

Next Story