जंग झेल रहे भारतीय छात्रों की मदद करने सामने आया इंडियन रेस्टोरेंट महाराजा, मुफ्त दे रहा खाना

नई दिल्ली: यूक्रेन संकट के बीच बुडापेस्ट (Budapest) में सबसे पुराना भारतीय रेस्टोरेंट महाराजा, हंगरी की राजधानी के रास्ते युद्धग्रस्त यूक्रेन (Ukraine) से निकाले जा रहे भारतीय छात्रों (Indian Student) को मुफ्त भोजन परोस रहा है. रेस्टोरेंट के मालिक कुलविंदर सिंह झाम ने कहा कि एक धर्मनिष्ठ सिख होने के नाते, उन्होंने मुफ्त भोजन परोसने के लिए तुरंत एक लंगर (सामुदायिक रसोई) खोला. उन्होंने आगे बताया, 'सोमवार का दिन था, मुझे नहीं पता था कि उनकी संख्या इतनी तेजी से बढ़ेगी. मंगलवार को 300 छात्र बुडापेस्ट पहुंचे. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, बुधवार दोपहर को, हमने 800 भोजन तैयार किए और रात में 1,500 अन्य छात्र पहुंचे. झाम ने बताया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





