विश्व

भारतीय पुलिस अधिकारी को घरेलू झगड़ा निपटाने के दौरान मारी गोली, 38 वर्षीय परमहंस देसाई गंभीर रूप से हुए घायल

Neha Dani
8 Nov 2021 10:55 AM GMT
भारतीय पुलिस अधिकारी को घरेलू झगड़ा निपटाने के दौरान मारी गोली, 38 वर्षीय परमहंस देसाई गंभीर रूप से हुए घायल
x
फाक्स टीवी के अनुसार देसाई पिछले 17 सालों से पुलिस में सेवारत हैं।

एक भारतीय-अमेरिकी पुलिस अधिकारी को किसी का घरेलू झगड़ा निपटाने के दौरान गोली मार दी गई। 38 वर्षीय परमहंस देसाई गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय काउंटी शेरिफ रेगीनाल्ड स्कैनडेरेंट ने बताया कि परमहंस देसाई विगत चार नवंबर को मैकडोना जार्जिया के एक घर में किसी के बीच हुए झगड़े को शांत कराने गए थे। वह एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने ही वाले थे कि तभी उसने एक हैंड गन से उन्हें गोली मार दी और कार लेकर फरार हो गया।

फिलहाल के खिलाफ पुलिस के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ माहौल बनता जा रहा है। इसका असर पिछले हफ्ते हुए डेमोक्रेट पार्टी के चुनाव पर भी पड़ रहा है। इसी शहर में रहने वाले वाले प्रख्यात बास्केट बाल खिलाड़ी शकील ओ नील ने हमलावर को गिरफ्तार कर सजा दिलवाने वाले को पांच हजार डालर (करीब तीन लाख 70 हजार रुपये) का ईनाम देने की घोषणा की है।
इसी तर्ज पर पुलिस महकमे ने भी हमलावर की गिरफ्तारी पर कुल 25 हजार डालर (करीब 18.50 लाख रुपये) का ईनाम रखा है। फाक्स टीवी के अनुसार देसाई पिछले 17 सालों से पुलिस में सेवारत हैं।


Next Story