विश्व

ब्रिटेन में ड्रग्स स्मगलिंग करने वाली, भारतीय मूल की महिला को जेल

mukeshwari
22 May 2023 10:44 AM GMT
ब्रिटेन में ड्रग्स स्मगलिंग करने वाली, भारतीय मूल की महिला को जेल
x

लंदन। लंदन की एक 41 वर्षीय भारतीय मूल की महिला को बकिंघमशायर स्थित एक संगठित अपराध समूह के लिए नकदी और ड्रग कूरियर के रूप में कार्य करने के लिए चार साल से अधिक की जेल की सजा सुनाई गई है। साउथ ईस्ट रीजनल ऑर्गनाइज्ड क्राइम यूनिट (एसईआरओसीयू) की जांच के बाद लंदन के पॉकलिंगटन क्लोज की मनदीप कौर को जून 2020 में नकद 50,000 पाउंड के साथ गिरफ्तार किया गया था।

आयलेसबरी क्राउन कोर्ट में दो सप्ताह की सुनवाई के बाद पिछले सप्ताह जूरी ने बहुमत से उसे क्लास ए ड्रग्स की आपूर्ति करने की साजिश का दोषी पाया। इसके अलावा जूरी ने सर्वसम्मति से उसे आपराधिक संपत्ति रखने की साजिश का दोषी पाया था। अदालत को बताया गया कि कौर, जिस पर आरोप था कि उसने अपनी गिरफ्तारी से तीन दिन पहले एक किलोग्राम कोकीन की डिलीवरी की थी, ने एक आपराधिक समूह के लिए कई यात्राएं की थीं। यह समूह देश भर में कोकीन की आपूर्ति करने के लिए जिम्मेदार था।

जांच अधिकारी, एसईआरओसीयू के डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल डेल लेस्टर ने कहा, इस मामले में ओसीजी (संगठित अपराध समूह) में कौर की भागीदारी महत्वपूर्ण थी। उसने समूह के एक वरिष्ठ सदस्य के निर्देश के तहत स्वेच्छा से आपराधिक धन का लेनदेन किया। उन्होंने कहा कि एक मौके पर कौर एक कदम और आगे बढ़ते हुए एक किलो कोकीन खुद बेच दिया - उसने आर्थिक लाभ के लिए अपनी मर्जी से ऐसा करने का फैसला किया।

बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं की आपूर्ति की साजिश में शामिल होने के लिए कौर को कुल चार साल और आठ महीने की कैद की सजा सुनाई गई है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story