विश्व

इजरायल में भारतीय मूल के किशोर की बर्थडे पार्टी में हत्या

Rani Sahu
8 Oct 2022 8:56 AM GMT
इजरायल में भारतीय मूल के किशोर की बर्थडे पार्टी में हत्या
x
विदेशों में भारतीय मूल के लोगों की हत्या का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इसका एक ताजा मामला इजरायल से सामने आया है। यहां भारतीय मूल के किशोर की बर्थडे पार्टी में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक किशोर एक साल पहले ही अपने परिवार के साथ इजरायल आया था। पुलिस के मुताबिक, एक किशोर की बर्थडे पार्टी में हुए झगड़े के दौरान चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि इस किशोर का संबंध उत्तर पूर्वी भारतीय यहूदी समुदाय से है।
इजरायल के एक न्यूज पोर्टल अनुसार, नोफ हागलिल में बर्थडे पार्टी में भारतीय मूल का किशोर लेहिंगहेल और 20 अन्य किशोर शामिल हुए थे। बताया गया कि किशोर बर्थडे पार्टी में भारत से इजरायल पहुंचे अपने एक दोस्त मिलने के लिए गया था। मृतक किशोर एक साल पहले ही अपने परिवार के साथ इजरायल के शहर किरयात शनोमा आया था।
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, जब किशोर घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित हो गए। क्योंकि लेहिंगहेल को शुक्रवार का घर वापस आना था, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। जिससे परिजन काफी परेशान हो गए थे।
इसके बाद बर्थडे पार्टी में शामिल एक दोस्त ने लेहिंगहेल के परिजनों को फोन पर सूचना दी कि पार्टी में लड़ाई के दौरान वह घायल हो गया और उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब तक मृतक किशोर के परिजनों के अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्हें सूचना मिली कि लेहिंगहेल की मौत हो गई है।
मृतक के परिजनों का कहना है कि लेहिंगहेल की हत्या की गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में 15 साल के एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।
जबकि अखबार टाइम्स ऑफ इजरायल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि पुलिस ने शुक्रवार शाम तक इस मामले में सात किशोरों को हिरासत ले लिया है।
Next Story