विश्व

ट्रेन के सामने महिला को धक्का देने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Neha Dani
22 Nov 2020 10:28 AM GMT
ट्रेन के सामने महिला को धक्का देने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति को किया गिरफ्तार
x
आती हुई ट्रेन के सामने महिला को धक्का देने के आरोप में अमेरिका में एक भारतीय मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आती हुई ट्रेन के सामने महिला को धक्का देने के आरोप में अमेरिका में एक भारतीय मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उस पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। कोर्ट ने आरोपित आदित्य वेमुलापति को चार दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपित को मानसिक रूप से परेशान बताया है। उसके पास अपना कोई घर भी नहीं है।

स्टेशन से मिले सीसीटीवी फुटेज में 24 वर्षीय वेमुलापति यूनियन स्क्वायर के एक सब-वे मेट्रो स्टेशन पर खड़ा है। गुरुवार सुबह हुई इस घटना में आदित्य लिलियाना लल्लनस नामक महिला को आती हुई ट्रेन के सामने धक्का दे देता है। हालांकि दो ट्रैक के बीच में गिरने से महिला को केवल मामूली चोटें आई। महिला हेडफोन लगाकर बाइबिल सुन रही थी। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला ट्रेन का इंतजार कर रही थी कि इसी दौरान वेमुलापति उसके पास आया और कुछ बड़बड़ाते हुए महिला को ट्रेन के सामने धक्का दे दिया। महिला को धक्का देने के बाद अपनी तरफ पुलिस आती देख वेमुलापति जमीन पर लेट गया।

Next Story