विश्व

सिंगापुर में जबरन वसूली मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को 18 महीने सुनाई गई कैद की सजा

Subhi
30 Nov 2021 2:47 AM GMT
सिंगापुर में जबरन वसूली मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को 18 महीने  सुनाई गई कैद की सजा
x
भारतीय मूल के 29 वर्षीय महादेवन एडविन को सिंगापुर में सोमवार को 18 महीने कैद की सजा सुनाई गई।

भारतीय मूल के 29 वर्षीय महादेवन एडविन को सिंगापुर में सोमवार को 18 महीने कैद की सजा सुनाई गई। भारतवंशी ने एक विवाहित उद्योगपति से 60,000 सिंगापुरी डॉलर की जबरन वसूली की चार लोगों की साजिश का हिस्सा होने से जुड़े आपराधिक धमकी के एक मामले में अपना दोष स्वीकार किया है।

60,000 सिंगापुरी डॉलर की जबरन वसूली के लिए उद्योगपति का बनाया यौन वीडियो
इन लोगों ने उद्योगपति का 2019 में एक अन्य व्यक्ति से यौन संबंध बनाने का वीडियो गुप्त तरीके से बना लिया था। जबरन वसूली की इस साजिश की शुरुआत में व्यवसायी के निजी सहायक समेत तीन लोग शामिल थे। उन्होंने जबरन वसूली की राशि घटाकर 50,000 सिंगापुरी डॉलर कर दी थी।
हालांकि राशि के लेनदेन से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। साजिश में शामिल टैन योंग जियान ने दो अप्रैल, 2020 को भारतीय मूल के 29 वर्षीय महादेवन एडविन को जबरन वसूली की साजिश का हिस्सा बना लिया। उसे 53 वर्षीय व्यवसायी से मिलने वाली राशि में से 50-50 प्रतिशत बांटने का वादा किया गया था।

Next Story