विश्व

मां की हत्या के दोषी की जेल में मौत

jantaserishta.com
14 April 2023 5:35 AM GMT
मां की हत्या के दोषी की जेल में मौत
x

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

सिंगापुर (आईएएनएस)| सिंगापुर के चांगी जेल में 2012 में अपनी मां की हत्या के लिए उम्रकैद की सजा काट रहे भारतीय मूल के 41 वर्षीय एक व्यक्ति की सिंगापुर के चांगी जेल में मौत हो गई। द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सुजय सोलोमन सदरसन ने अपनी 56 वर्षीय मां का गला काटकर हत्या कर दी थी। उसे 11 अगस्त, 2015 को दोषी ठहराया गया था। 8 सितंबर, 2022 को सेप्टीसीमिया के कारण बहु-अंग विफलता से उसकी मौत हो गई। राज्य कोरोनर एडम नखोदा ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सदरसन सिजोफ्रेनिया का मरीज था। विटामिन बी 12 की कमी थी और तंत्रिका हानि के कारण शरीर में समन्वय नहीं था।
कमजोरी की शिकायत के बाद 5 सितंबर, 2022 को सदरसन को एक डॉक्टर ने देखा। डॉक्टर के अनुसार, उस दिन उसे तीन बार उल्टी हुई, उसे बोलने में और निगलने में कठिनाई हो रही थी।
उसे 6 सितंबर, 2022 को चांगी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया और दो दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई।
सदरसन ने न्यायालय में मुकदमे के दौरान दावा किया था कि उसकी मां, मल्लिका जेसुदासन ने पैसे के लिए उसके अनुरोध को खारिज करने के बाद उसके अपार्टमेंट में उसके बाल पकड़ लिए, उसे खरोंच दिया और उसके कपड़े उतारने की कोशिश की।
सदरसन ने पुलिस को बताया कि उसने आत्मरक्षा में अपनी मां की गर्दन पर चाकू घोंप दिया।
जब उसके शव को जलाने की उसकी कोशिश नाकाम रही, तो उसने उसे अपने बिस्तर के नीचे छिपा दिया और फ्लैट की सफाई की।
Next Story