विश्व

सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का लगा आरोप

jantaserishta.com
3 Jan 2023 11:51 AM IST
सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का लगा आरोप
x
सिंगापुर (आईएएनएस)| सिंगापुर में नए साल की पूर्व संध्या पर दो लोगों पर हमला करने के आरोप में भारतीय मूल के 36 वर्षीय एक व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर पुलिस ने जुरोंग ईस्ट एवेन्यू 1 में एचडीबी ब्लॉक के पास 47 वर्षीय एक व्यक्ति को कैंची से मारने और 44 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति को कई बार मुक्का मारने के आरोप में लवन सर्वण नामक भारतीय मूल के शख्स को गिरफ्तार किया।
इन सब के बीच 15 साल का एक लड़का भागने में सफल रहा और उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति हमलावर को नहीं जानते थे। कैंची से हमले के शिकार व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया।
हमले के कारणों का अदालत के दस्तावेजों में खुलासा नहीं किया गया है।
लवन सर्वण को चांगी जेल कॉम्प्लेक्स मेडिकल सेंटर में जांच के लिए भेज दिया गया है, और उसका मामला 16 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
खतरनाक हथियार का उपयोग कर किसी अन्य व्यक्ति को जानबूझकर चोट पहुंचाने के लिए उसे सात साल तक की जेल हो सकती है। इसके अलावा जुर्माना भी लग सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story