विश्व

सेक्स वर्कर को चाकू मारा, होटल में पैसों को लेकर हुआ विवाद

jantaserishta.com
13 April 2023 9:52 AM IST
सेक्स वर्कर को चाकू मारा, होटल में पैसों को लेकर हुआ विवाद
x
जानें पूरा मामला.
न्यूयार्क (आईएएनएस)| न्यूजर्सी के एक होटल में पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद एक यौनकर्मी को चाकू मारने के आरोप में भारतीय मूल के 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जर्सी शहर के विनीत रवुरी पर डकैती, हमला, अवैध रूप से हथियार रखने और वेश्यावृत्ति में लिप्त होने का आरोप लगाया गया है। 9 अप्रैल को हार्मन मीडो बुलेवार्ड के अलॉफ्ट होटल से एक महिला ने मदद के लिए सेकॉकस पुलिस से गुहार लगाई थी। इस पर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक महिला के हाथ से खून बह रहा था। उसने कहा कि वह पैसे के बदले में यौन गतिविधियों में शामिल होने के उद्देश्य से होटल में एक व्यक्ति से मिली थी।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि रवुरी को कमरे से बाहर जाने के लिए कहने पर उसने चाकू की नोक पर महिला से अपने पैसे वापस मांगे, जिसे महिला ने मना कर दिया।
इस पर रावुरी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। पुलिस ने रावुरी को होटल की लॉबी में उसकी जैकेट और पैर पर खून से लथपथ पाया।
उसके पास से हमले में इस्तेमाल किया गया एक चाकू भी मिला। उसे गिऱफ्तार कर लिया गया। सेकॉकस के पुलिस प्रमुख डेनिस मिलर ने कहा, वेश्याएं अक्सर खुद शारीरिक और यौन उत्पीड़न और डकैती की शिकार होती रहती हैं। रावुरी फिलहाल हडसन काउंटी जेल में बंद है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story