विश्व
कैलिफोर्निया की अदालत में भारतवंशी न्यायाधीश, जज बनी भारतीय महिला
jantaserishta.com
22 May 2024 12:15 AM IST

x
पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली: अमेरिका की आबादी में महज एक फीसदी ही भारतीय मूल के लोग हैं. लेकिन ये एक फीसदी ही वहां की राजनीति से लेकर अर्थव्यवस्था और न्यायपालिका तक में अच्छा-खासा दखल रखते हैं.
अब कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की जया बडिगा को जज नियुक्त किया गया है. ये बात इसलिए भी बहुत मायने रखती है क्योंकि जया बडिगा भारत के तेलुगु भाषी राज्य से कैलिफोर्निया में जज बनने वाली पहली व्यक्ति हैं. जया बडिगा को सेक्रामैंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त किया गया है.
जया बडिगा का जन्म आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद में ही पूरी की. उन्होंने हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और पॉलिटिकल साइंस में बीए की डिग्री हासिल की है.
आगे की पढ़ाई उन्होंने अमेरिका में की. उन्होंने सैंटा क्लारा यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से ज्यूरियस डॉक्टर की डिग्री हासिल की थी. इसके साथ ही बोस्टन यूनिवर्सिटी से उन्होंने इंटरनेशनल रिलेशन और इंटरनेशनल कम्युनिकेशन में एमए किया. साल 2009 में उन्होंने कैलिफोर्निया स्टेट बार की परीक्षा पास की थी.
जया बडिगा कैलिफोर्निया में हेल्थ केयर सर्विस डिपार्टमेंट में स्टाफ कॉन्सुल, अटॉर्नी एडवाइजर, मैनेजिंग अटॉर्नी और अटॉर्नी रहीं. जज बनने से पहले वो सैक्रामैंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में कमिश्नर भी थीं.
उनके अलावा कैलिफोर्निया के गवर्नर क्रिस्टोफर न्यूसम ने 18 और सुपीरियर कोर्ट में जजों की नियुक्ति की है. इन जजों में एक और भारतवंशी राज सिंह बधेशा भी शामिल हैं. राज सिंह बधेशा को फ्रेस्नो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त किया गया है. फ्रेस्नो कोर्ट में जज बनने वाले बधेशा पहले सिख हैं. इससे पहले तक बधेशा फ्रेस्नो के सिटी अटॉर्नी ऑफिस में चीफ असिस्टेंट थे.
Tagsकैलिफोर्निया की अदालतअदालतकैलिफोर्नियाजज बनी भारतीय महिलाCalifornia courtcourtCaliforniaIndian woman becomes judge
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





