विश्व

भारतीय अधिकारी के. नागराज नायडू को मिली संयुक्त राष्ट्र में अहम जिम्मेदारी

Neha Dani
10 Jun 2021 10:23 AM GMT
भारतीय अधिकारी के. नागराज नायडू को मिली संयुक्त राष्ट्र में अहम जिम्मेदारी
x
जो संगठन के शीर्ष पद पर बैठने वाले शख्स के निजी सचिव के तौर पर काम करता है।

संयुक्त राष्ट्र (United Nation) के 76वें सत्र के लिए अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने भारत के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी उपप्रतिनिधि के नागराज नायडू को 'शेफ डी कैबिनेट' नियुक्त किया है। संयुक्त राष्ट्र में यह महत्वपूर्ण पद होता है। यूएन में नौकरशाही 'शेफ डी कैबिनेट' के नियंत्रण में ही होती है। संयुक्त राष्ट्र

(यूएन) में इस पद के लिए नायडू का मुकाबला अफगानिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री डा. जालमाई रसूल से था। इस क्रम में नायडू को 143 वोट हासिल हुए वहीं रसूल को मात्र 48 वोट मिले। नियुक्ति के बाद नागराज नायडू ने वर्तमान महासभा अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष केनेतृत्व में काम करने का मौका मिलेगा।
न को नए अध्यक्ष पद के लिए चुने गए थे। वह सितंबर में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।'शैफ डी कैबिनेट' किसी भीअंतरराष्ट्रीय संगठन में वरिष्ठ नौकरशाह होता है। जो संगठन के शीर्ष पद पर बैठने वाले शख्स के निजी सचिव के तौर पर काम करता है।
Next Story