विश्व

सिंगापुर में भारतीय को लगी कील, तख्ते से अपने हमवतन की हत्या की

Neha Dani
2 Jan 2022 12:13 PM GMT
सिंगापुर में भारतीय को लगी कील, तख्ते से अपने हमवतन की हत्या की
x
इस साल एक अन्य घटना में उसने शराब के नशे में एक पुलिस अधिकारी और एक बस चालक को अपशब्द कहे थे।

सिंगापुर में एक भारतीय को कील लगी लकड़ी के तख्ते से अपने हमवतन की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया में रविवार को इस बारे में खबर आई। 'द स्ट्रेट्स टाइम्स' अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, 26 वर्षीय पनीर वेट्रीवेल पर आरोप है कि उसने 37 वर्षीय राजेंद्रन षणमुगसुंदरन पर 31 दिसंबर की देर रात हमला किया था। क्रिमिनल मेंशन कोर्ट की विशेष सुनवाई में रविवार को वेट्रीवेल पर प्रवासी श्रमिकों के आवास में खतरनाक हथियार से जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया।

खबर में कहा गया है कि पनीर पर नए साल के पहले दिन व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। खबर के अनुसार दोषी पाए जाने पर वेट्रीवेल को आजीवन कारावास और बेंत की सजा दी जा सकती है या उसे 15 साल तक की जेल, बेंत की सजा और जुर्माना लगाया जा सकता है। पुलिस ने बताया कि वेट्रीवेल और रोजेंद्रन किसी विवाद में शामिल थे। देर रात लगभग 1.25 बजे अधिकारियों को लड़ाई की सूचना मिली और राजेंद्रन जमीन पर पड़ा हुआ मिला।
सिर में लगी चोट के चलते गई जान
उसे सिर में चोट लगी थी। राजेंद्रन को अस्पताल ले जाया गया जहां बाद में उनकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में सात जनवरी को फिर से अदालत में सुनवाई होने की उम्मीद है। इससे पहले सिंगापुर में भारतीय मूल के 65 वर्षीय एक व्यक्ति को दुर्व्यवहार के तीन आरोपों और शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को परेशान करने का जुर्म स्वीकार करने के बाद पांच हफ्तों की कैद की सजा सुनाई गई थी।
सिंगापुर में भारतीय ने किया बवाल
'द स्ट्रेट्स टाइम्स' की खबर के अनुसार, मूर्ति नागप्पन इस साल 28 मार्च को लिटल इंडिया में टेक्का मार्केट के समीप एक बस में नशे की हालत में चढ़ा। उसने अपना मास्क सही तरीके से नहीं पहन रखा था। जब चालक ने उसे सही तरीके से मास्क पहनने को कहा तो मूर्ति नाराज हो गया और अपशब्द कहे। सरकारी लोक अभियोजन अधिकारी (एसपीओ) राज किशोर राय ने बताया कि पुलिस को 15 मिनट बाद सूचना दी गई। इस साल एक अन्य घटना में उसने शराब के नशे में एक पुलिस अधिकारी और एक बस चालक को अपशब्द कहे थे।


Next Story