विश्व

तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप के बाद लापता भारतीय की मौत की हुई पुष्टि

Teja
11 Feb 2023 2:33 PM GMT
तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप के बाद लापता भारतीय की मौत की हुई पुष्टि
x

अंकारा। तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप के बाद लापता भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि हो चुकी है। शनिवार को अंकारा स्थिति भारतीय दूतावास ने लापता भारतीय की मौत होने की पुष्टि की है। भारतीय दूतावास, अंकारा ने ट्वीट किया, हम दु:ख के साथ सूचित करते हैं कि तुर्की में 6 फरवरी के भूकंप के बाद से लापता भारतीय नागरिक विजय कुमार के नश्वर अवशेष मिले हैं और मालट्या में एक होटल के मलबे से उसकी पहचान की गई है, जहां वह एक व्यापार यात्रा पर थे। एक अन्य ट्वीट में दूतावास ने लिखा, विजयकुमार के परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना। हम उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके परिवार तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं।





{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story