विश्व

श्रीलंकाई नौसेना का भारतीय मछुआरों पर हमला, 14 लोगो को गिरफ्तार

Admin4
17 Nov 2022 8:58 AM GMT
श्रीलंकाई नौसेना का भारतीय मछुआरों पर हमला, 14 लोगो  को गिरफ्तार
x
श्रीलंकाई। श्रीलंकाई नौसेना ने बुधवार को भारतीय मछुआरों के एक समूह पर कथित तौर पर हमला किया, जिसमें एक मछुआरे की आंख में चोट लगने की खबर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार भी कर लिया।
अधिकारी के मुताबिक, घायल मछुआरे की पहचान रामेश्वरम के रहने वाले जॉनसन के रूप में की गई है और श्रीलंकाई नौसेना के कथित हमले में उसकी आंख में चोट आई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, श्रीलंकाई नौसेना ने नागप्पट्टिनम जिले के 14 मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया है। मछुआरों के प्रतिनिधियों ने कहा कि दोनों घटनाओं से मछुआरों की चिंताएं कफी बढ़ गई हैं।
Admin4

Admin4

    Next Story