विश्व

अमेरिका में भारतीय परिवार का अपहरण, अब मिली लाश

jantaserishta.com
6 Oct 2022 9:47 AM IST
अमेरिका में भारतीय परिवार का अपहरण, अब मिली लाश
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
चारों सदस्यों के शव बरामद किए गए हैं.
नई दिल्ली: अमेरिका के कैलिफोर्निया में पंजाब के जिस परिवार का अपहरण हुआ था, उन चारों सदस्यों के शव बरामद किए गए हैं. इनमें एक आठ साल की बच्ची भी शामिल है. मर्स्ड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने बताया कि यह बहुत भयानक और डरावना है. उन्होंने कहा कि पीड़ितों के शव उसी इलाके में मिले हैं.
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि चारों लोगों को बीते 3 अक्टूबर को दक्षिण हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से जबरदस्ती अगवा किया गया. अधिकारियों ने किसी भी संदिग्ध का नाम नहीं लिया. जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार का अमेरिका में खुद का ट्रांसपोर्ट बिजनेस है. ये परिवार पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाला है.
इससे पहले कैलिफोर्निया पुलिस ने इस मामले में 48 वर्षीय शख्स को हिरासत में लिया था. शख्स ने खुद को मारने की कोशिश भी की और अब उसकी हालत गंभीर है. अधिकारियों ने कहा था कि हालांकि किडनैप किए गए लोग अभी भी लापता हैं.
जिस परिवार का अपहरण किया गया है वो पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाला है. बदमाशों ने जिनका अपहण किया है उनमें 36 साल के जसदीप सिंह, उनकी पत्नी जसलीन कौर (27), उनकी आठ महीने की बेटी अरूही धेरी और 39 साल के एक शख्स अमनदीप सिंह शामिल हैं.
बता दें कि साल 2019 में भारतीय मूल के एक टेक्नीशियन तुषार अत्रे अपनी प्रेमिका की कार में मृत पाए गए थे. अमेरिका में एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी के मालिक ने उनका कैलिफोर्निया में उन्हीं के घर से अपहरण कर लिया था. अपहरण से कुछ ही घंटों के भीतर उनका शव बरामद किया गया था.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story