विश्व

सिंगापुर में वाहन की चपेट में आने से भारतीय की मौत

jantaserishta.com
13 July 2023 9:04 AM IST
सिंगापुर में वाहन की चपेट में आने से भारतीय की मौत
x

DEMO PIC 

सिंगापुर: सिंगापुर में एक कार्यस्थल पर वाहन की चपेट में आने से 33 वर्षीय एक भारतीय श्रमिक की मौत हो गई। द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वह बीएसएन टेक इंजीनियरिंग में ड्राइवर था और जुरोंग वेस्ट में स्टार रेडी-मिक्स के साइट पर काम कर रहा था।
जनशक्ति मंत्रालय (एमओएम) के अनुसार, वह सामान उतारने के लिए एक टिपर ट्रक तैयार कर रहा था, तभी उसे एक रिवर्सिंग व्हील लोडर ने टक्कर मार दी। सिंगापुर सिविल डिफेंस फोर्स ने कहा कि एक पैरामेडिक ने उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया।
एमओएम ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है और उसने स्टार रेडी-मिक्स को वहां सभी वाहनों का संचालन बंद करने का निर्देश दिया है। एमओएम ने कहा, "एक सामान्य सुरक्षा उपाय के रूप में, नियोक्ताओं को वाहनों से जोखिम को कम करने के लिए एक उचित यातायात प्रबंधन योजना लागू करनी चाहिए।"
यह घटना 20 वर्षीय एक अन्‍य भारतीय नागरिक की कार्यस्थल पर हुई मौत के ठीक बाद हुई है, जिसकी सिंगापुर में इमारत का एक हिस्सा गिरने से उसकी चपेट में आकरी मौत हो गई थी। पिछले महीने छह घंटे से अधिक समय तक चले बचाव अभियान के बाद उनका शव मलबे से बाहर निकाला गया था। गौरतलब है कि इस साल सिंगापुर में कार्यस्थल पर 14 मौतें हुई हैं। 2022 में 46 मौतें दर्ज की गईं। इसके पहले 2016 में सबसे अधिक 66 लोगों की मौत हुई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story