
x
बड़ी ख़बर
काठमांडू। दक्षिणी नेपाल में 5 अज्ञात बंदूकधारियों ने एक भारतीय नागरिक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शनिवार (25 दिसंबर) को इस बारे में जानकारी दी है। मृतक की शिनाख्त मोतिहारी छौड़ादानो के रहने वाले 45 वर्षीय शिवपूजन यादव के रूप में हुई है।पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय नागरिक शिवपूजन यादव को महागढ़ीमाई नगर पालिका में गोली मारी गई थी। उन्होंने बताया कि, 2 बाइकों पर सवार 5 लोगों ने यादव पर गोलीबारी कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने कहा कि घटना के फ़ौरन बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि, नेपाल की सर्वोच्च अदालत ने हाल ही में फ्रांस के सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को 19 वर्ष जेल में बिताने के बाद उसकी आयु के आधार पर रिहा करने का आदेश दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चार्ल्स दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के आरोप में 2003 से नेपाल की जेल में कैद है। कोर्ट का कहना है कि रिहाई के 15 दिनों के अंदर चार्ल्स को देश से बाहर भेज दिया जाए।
Next Story