विश्व

सिंगापुर में भारतीय नागरिक को 5 हफ्तों की कैद, शराब के नशे में लोगों को परेशान करने का आरोप

Subhi
29 Dec 2021 1:01 AM GMT
सिंगापुर में भारतीय नागरिक को 5 हफ्तों की कैद, शराब के नशे में लोगों को परेशान करने का आरोप
x
सिंगापुर में भारतीय मूल के 65 वर्षीय शख्स मूर्ति नागप्पन को दुर्व्यवहार के तीन आरोपों और शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को परेशान करने का जुर्म स्वीकार करने के बाद पांच हफ्तों की कैद की सजा सुनाई गई है।

मूर्ति नागप्पन इस साल 28 मार्च को लिटल इंडिया में टेक्का मार्केट के पास एक बस में नशे की हालत में चढ़ा। उसने अपना मास्क सही तरीके से नहीं पहन रखा था। जब चालक ने उसे सही तरीके से मास्क पहनने को कहा तो मूर्ति नाराज हो गया और अपशब्द कहे।
मूर्ति नागप्पन ने दुर्व्यवहार के साथ शराब पीकर लोगों को परेशान भी किया
सरकारी लोक अभियोजन अधिकारी (एसपीओ) राज किशोर राय ने बताया कि पुलिस को 15 मिनट बाद सूचना दी गई। मूर्ति पर पिछले महीने 738 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। इस साल एक अन्य घटना में उसने शराब के नशे में एक पुलिस अधिकारी और एक बस चालक को अपशब्द कहे थे। दो माह बाद 29 मई को मूर्ति टेक्का मार्केट के पास फिर नशे की हालत में मिला। उसने वहां से गुजर रहे लोगों को अपशब्द कहे। मूर्ति को सोमवार को पांच हफ्तों की कैद की सजा सुनाई गई। सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Next Story