
New York.न्यूयॉर्क। अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे एक भारतीय नागरिक को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। वह बाल शोषण के आरोप में वांछित था। 42 वर्षीय गुरदेव सिंह को न्यूयॉर्क के पोर्ट ऑफ चैम्पलेन बॉर्डर क्रॉसिंग पर सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने गुरदेव सिंह को न्यूयॉर्क पुलिस को सौंप दिया। वह वर्तमान में क्लिंटन काउंटी शेरिफ कार्यालय में हिरासत में है, जहां वह प्रत्यर्पण का इंतजार कर रहा है।
प्रारंभिक जांच के दौरान, राष्ट्रीय अपराध सूचना केंद्र ने संकेत दिया कि सिंह बाल शोषण के आरोप में इंडियाना में वांछित है। 'अवैध रूप से रहने वालों को जवाबदेह ठहराया जाएगा' गुरदेव सिंह की संपत्तियों की तलाशी के दौरान कई धारदार हथियार बरामद किए गए। इनमें तलवारें और कुल्हाड़ी शामिल हैं। उसका विजिटर वीजा 2016 में समाप्त हो गया था। चैम्पलेन पोर्ट के निदेशक स्टीव ब्रैनसन ने कहा कि अमेरिका में अवैध रूप से रहने वालों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। खासकर वे जो हमारे बच्चों को निशाना बनाते हैं।





