विश्व

करोड़ों की रिश्वतखोरी की साजिश रचने की बात भारतीय-अमेरिकी ने कबूली, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
9 Jan 2023 12:59 PM IST
करोड़ों की रिश्वतखोरी की साजिश रचने की बात भारतीय-अमेरिकी ने कबूली, जानें पूरा मामला
x
न्यूयॉर्क (आईएएनएस)| एक भारतीय-अमेरिकी ने स्वीकार किया है कि उसने न्यू जर्सी में एक फार्मेसी में डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बदले में रिश्वत देने की साजिश रची थी। न्यू जर्सी के हास्केल के 51 वर्षीय श्रीनिवास राजू ने अमेरिकी जिला न्यायाधीश माइकल ए. शिप के समक्ष वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संघीय रिश्वत विरोधी कानून का उल्लंघन करने की साजिश रचने की बात स्वीकार की है।
अदालती दस्तावेजों के अनुसार, राजू मॉरिस काउंटी फार्मेसी में कई काम देखता था, जिसमें डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन की डिलीवरी को कोऑर्डिनेट करना शामिल था।
जनवरी 2019 से फरवरी 2021 तक, उसने जर्सी सिटी में दो अलग-अलग डॉक्टरों के कार्यालयों में रिश्वत देने के लिए अन्य फार्मेसी कर्मियों के साथ काम किया।
बदले में, उन कर्मचारियों ने कई, हाई वैल्यू प्रिस्क्रिप्शन उस फार्मेसी में भेजे, जहां राजू काम करता था।
राजू और उसके साथियों ने प्रत्येक प्रिस्क्रिप्शन के लिए 150 डॉलर तक का भुगतान किया और उनमें से कई रिश्वत भुगतानों को छुपाने के लिए विभिन्न हथकंडों का इस्तेमाल किया।
अटार्नी फिलिप आर. सेलिंगर के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि कुल मिलाकर, फार्मेसी को 2.4 मिलियन डॉलर से अधिक रिश्वत प्राप्त हुई।
साजिश के आरोप में अधिकतम पांच साल की जेल और 250,000 डॉलर का जुर्माना, या अपराध से प्राप्त सकल लाभ या हानि का दोगुना आदि, की सजा है।
राजू की सजा 16 मई को निर्धारित होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story