विश्व
भारतीय अमेरिकी कैलिफोर्निया के थर्ड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बनी असोसिएट जस्टिस
jantaserishta.com
28 Feb 2023 11:38 AM IST

x
न्यूयॉर्क (आईएएनएस)| भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट शमा हकीम मेसीवाला को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में अपील के थर्ड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के असोसिएट जस्टिस के रूप में चुना गया है। 48 वर्षीया मेसीवाला को इस महीने न्यायिक नियुक्तियों पर आयोग की अध्यक्ष मुख्य न्यायाधीश पेट्रीसिया ग्युरेरो ने पद की शपथ दिलाई।
तीन सदस्यीय आयोग ने एकमत से फैसला लिया, जिसमें मुख्य न्यायाधीश ग्युरेरो, अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा और कार्यवाहक पीठासीन न्यायाधीश रोनाल्ड बी. रोबी शामिल थे।
न्यायाधीश मेसीवाला अब देश की किसी भी अपीलीय अदालत में पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी महिला और पहली मुस्लिम अमेरिकी महिला होंगी। वो न्यायमूर्ति कोलमैन ए. ब्लेज की जगह को भरेंगी।
उन्होंने 2017 से सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट जज के रूप में काम किया है और 2017 में वहां कमिश्नर थीं।
मेसीवाला साउथ एशियन बार एसोसिएशन ऑफ सैक्रामेंटो की सह-संस्थापक और कोर्ट के श्वाट्र्ज/लेवी इन की अध्यक्ष हैं।
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, डेविस स्कूल ऑफ लॉ से ज्यूरिस डॉक्टर की डिग्री के साथ, मेसीवाला उसी विश्वविद्यालय में एक सहायक प्रोफेसर के रूप में पढ़ाती हैं।
Tagsभारतीय-अमेरिकीभारतीयअमेरिकाशमा हकीम मेसीवालाकैलिफोर्नियासैक्रामेंटोथर्ड डिस्ट्रिक्ट कोर्टIndian-AmericanIndianUSAShama Hakim MesiwalaCaliforniaSacramentoThird District Court
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





