विश्व

भारतीय राजदूत ने ईरान में चाबहार बंदरगाह का दौरा किया

Sonam
15 July 2023 5:46 AM GMT
भारतीय राजदूत ने ईरान में चाबहार बंदरगाह का दौरा किया
x

बंदरगाह अधिकारियों के साथ की बातचीत

बंदरगाह की अपनी पहली यात्रा पर राजदूत ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की। भारत ईरान के चाबहार मुक्त व्यापार क्षेत्र में शाहिद बेहश्ती बंदरगाह पर दिन-प्रतिदिन की गतिविधियां संचालित करता है। यह बंदरगाह भारत के लिए रणनीतिक महत्व रखता है।

चाबहार बंदरगाह से जोरों पर चल रहा व्यापार

ईरान का रणनीतिक चाबहार बंदरगाह में भारत की मजबूत उपस्थिति देखी जाती है। यहां व्यापार जोरों पर चल रहा है।

शाहिद बेहेश्टी बंदरगाह के पहले चरण का विकास कर रहा भारत

भारत चाबहार में शाहिद बेहेश्टी बंदरगाह के पहले चरण का विकास कर रहा है। पहले चरण के अंत में बंदरगाह की क्षमता 8.5 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंच जाएगी।

Sonam

Sonam

    Next Story