विश्व

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया

Rani Sahu
30 Nov 2022 5:16 PM GMT
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया
x
नई दिल्ली, (आईएएनएस)| संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। वे जनवरी 2023 में सेवानिवृत होने वाले थे। सरकार ने इसको लेकर एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। अब संधू 31 जनवरी 2024 तक इस पद पर बने रहेंगे।
28 नवंबर को एक अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि भारत के राष्ट्रपति ने अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू का कार्यकाल एक साल तक और बढ़ा दिया है। अधिसूचना में कहा गया है कि तरणजीत सिंह संधू का कार्यकाल अब की अवधि 1.02.2023 से 31.01.2024 तक या अगले आदेश तक जारी रहेगा।
गौरतलब है कि तरणजीत सिंह संधू 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। वो अमेरिका में एक ऐसे अनुभवी अधिकारी हैं, जिन्होंने तीन बार वाशिंगटन डीसी में अपनी सेवाएं दी हैं। पहली बार 1997 और 2000 के बीच भारतीय दूतावास में एक युवा राजनीतिक अधिकारी के रूप में, 2013 और 2017 के बीच भारतीय मिशन के उप प्रमुख के रूप में और फिर 2020 की शुरूआत से राजदूत के रूप में सेवा दी है।
Next Story