
x
44 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
टोरंटो (आईएएनएस)| कनाडा में टोरंटो के बाहरी इलाके ब्रैम्पटन के स्पैरो पार्क में एक महिला की हत्या के आरोप में पंजाब के एक 44 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। नव निशान सिंह ने शुक्रवार को 43 वर्षीय दविंदर कौर की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस के मुताबिक, अधिकारियों को चाकू मारने की सूचना शाम करीब छह बजे मिली। जब पुलिस अपराध स्थल पर पहुंची, तो पीड़िता को घायल हालत में देखा। उसे बचाने के प्रयास विफल रहे। महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सिंह को घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर फस्र्ट डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया है। लगभग 7,00,000 लोगों का शहर, ब्रैम्पटन में सबसे ज्यादा पंजाबी रहते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





