विश्व

रूस का सस्ता तेल अमेरिका को बेच रहा भारत

Admin4
12 Nov 2022 4:02 PM GMT
रूस का सस्ता तेल अमेरिका को बेच रहा भारत
x
नई दिल्ली। रूस से तेल खरीद पर रोक लगाने के बाद अमेरिका ने देश में तेल की आपूर्ति को बनाए रखने के लिए भारत की ओर रुख किया है। मार्केट सूत्र के अनुसार, ग्लोबल ऑयल ट्रेडर्स विटोल और टेराफीग्रा दोनों ने भारतीय रिफाइनरी नायरा एनर्जी से 10 से 15 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से एक-एक कार्गो वैक्यूम गैस ऑयल (वीजीओ) खरीदा है। सूत्रों की मानें तो दिसंबर में यह कार्गो भारत के वादीनार पोर्ट से अमेरिका या यूरोप जाएगा. वीजीओ एक प्रकार का कच्चा तेल है जिससे गैसोलिन और डीजल बनाया जाता है। इससे पहले एफ्रामैक्स टेंकर शंघाई डॉन ने भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर पोर्ट से कम से कम 80 हजार टन वीजीओ खरीदा था। यह खेप अक्टूबर के अंत में या नवंबर की शुरूआत में अमेरिका पहुंचा था।
पिछले साल की तुलना में इस साल भारत ने अमेरिका को बहुत ही अधिक मात्रा में वैक्यूम गैस ऑयल की आपूर्ति की है। मई 2021 में अमेरिका ने भारत से जहां सिर्फ एक कार्गो वीजीओ खरीदा था, वहीं, इस साल अमेरिका ने अभी तक कई खेप कार्गो वीजीओ खरीद चुका है। यूक्रेन युद्ध से पहले अमेरिका को सबसे ज्यादा वीजीओ रूस निर्यात करता था। यूक्रेन के साथ युद्ध के कारण रूस कई प्रतिबंधों का सामना कर रहा है। अमेरिका और कनाडा ने रूस से तेल खरीद पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। वहीं, यूरोपियन यूनियन भी 5 दिसंबर और 5 फरवरी 2023 से रूस से तेल खरीद पर रोक लगाने जा रहा है।
भारत दुनिया का तेल खरीदने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश है। अमेरिका समेत पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने के बावजूद भारत रूस से भारी मात्रा में रियायत कीमतों के साथ कच्चे तेल खरीद रहा है। भारत इस कच्चे तेल को रिफाइन कर पश्चिमी देशों को महंगे दामों में निर्यात कर रहा है।
Next Story