
x
America अमेरिका: आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि भारत ने अमेरिका के समक्ष एक भारतीय व्यक्ति को नेवार्क हवाई अड्डे पर हथकड़ी लगाए जाने और उसके साथ कथित तौर पर अपराधी जैसा व्यवहार किए जाने की घटना को उठाया है। उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पता लगाया है कि हरियाणा का रहने वाला यह व्यक्ति बिना वैध वीजा के अवैध रूप से अमेरिका में घुसा था और उसे अदालत के आदेश के अनुसार भारत वापस भेजा जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के समक्ष इस मामले को उठाया है। नेवार्क हवाई अड्डे पर अमेरिकी अधिकारियों द्वारा भारतीय युवक को जमीन पर पटकने का वीडियो वायरल हो गया है। सूत्रों ने बताया कि वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास और न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास भी मामले के विवरण का पता लगाने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में हैं।
Tagsभारतनेवार्क हवाई अड्डेIndiaNewark Airportजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





