विश्व

कनाडा में भारत ने खोला 'वन स्टॉप सेंटर फॉर वीमेन'; परेशान महिलाओं को मिलेगी हर संभव मदद

SHIDDHANT
27 Dec 2025 9:20 PM IST
कनाडा में भारत ने खोला वन स्टॉप सेंटर फॉर वीमेन; परेशान महिलाओं को मिलेगी हर संभव मदद
x
Toronto टोरंटो। कनाडा के टोरंटो में भारत के वाणिज्य दूतावास ने महिलाओं के लिए एक खास वन स्टॉप सेंटर (ओएससीडब्ल्यू) बनाया है। यह सेंटर उन भारतीय महिलाओं की मदद करेगा जो घरेलू हिंसा, गलत व्यवहार, पारिवारिक झगड़े, शोषण और कानूनी मुश्किलों जैसे मामलों में परेशान हैं। यह सेंटर टोरंटो में भारतीय मिशन से चलेगा। टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, "वन स्टॉप सेंटर परेशान महिलाओं को समय पर और सही मदद के तरीकों से जोड़कर, लाभार्थी-केंद्रित सहायता प्रदान करेगा। इसमें तुरंत परामर्श और साइको-सोशल मदद की सुविधा के साथ ही कानूनी मदद और सलाह भी दी जाएगी। इसके अलावा, महिलाओं को कनाडा में जरूरी कम्युनिटी और सोशल-सर्विस रिसोर्स तक पहुंचने में मदद मिलेगी। ओएससीडब्ल्यू का पूरा दखल कनाडा के कानूनों के दायरे में होगा।"
बयान में आगे कहा गया, "सेंटर को एक महिला चलाएगी जो 24 घंटे हेल्पलाइन के जरिए डिस्ट्रेस कॉल (मुश्किल में फंसी महिला की कॉल) को तुरंत हैंडल करके जरूरतमंद महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और आर्थिक स्थिति (मींस टेस्टेड बेसिस पर) के आधार पर देना पक्का करेगी। इसमें पैनल के एनजीओ के जरिए काउंसलिंग और इमोशनल सपोर्ट भी शामिल होगा। वित्तीय मदद भारत सरकार के नियमों के मुताबिक लाभार्थी की स्थिति के अनुरुप दी जाएगी।"
यह कदम टोरंटो में 30 साल की भारतीय मूल की महिला हिमांशी खुराना की हत्या के कुछ दिनों बाद उठाया गया। स्थानीय मीडिया ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले से बताया कि कनाडा की पुलिस ने टोरंटो के रहने वाले 32 साल के अब्दुल गफूरी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। अब्दुल गफूरी पीड़ित का जानने वाला था। टोरंटो में इंडियन कॉन्सुलेट जनरल ने इस बात की पुष्टि की। एक्स पोस्ट में, दूतावास ने कहा, "हम टोरंटो में एक युवा भारतीय हिमांशी खुराना की हत्या से बहुत दुखी और सदमे में हैं। हम इस गहरे दुख की घड़ी में उनके संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं जताते हैं। कॉन्सुलेट ने आगे कहा कि अधिकारी पिछले कुछ दिनों से इस मामले पर करीब से नजर रख रहे हैं और कनाडा के अधिकारियों संग मिलकर परिवार को हर मुमकिन मदद दी जा रही है।
Tagsटोरंटोकनाडाभारतीय वाणिज्य दूतावासवन-स्टॉप सेंटरOSCWमहिलाओं की सुरक्षाघरेलू हिंसाकानूनी मददपारिवारिक झगड़ेशोषणमानसिक स्वास्थ्यसाइको-सोशल सपोर्टहेल्पलाइनभारतीय समुदायहिमांशी खुरानासुरक्षा उपायमहिला सशक्तिकरणफाइनेंशियल मददNGO काउंसलिंगमीन्स टेस्टेड बेसिसकनाडा कानूनइमरजेंसी सेवाभारतीय मिशनपीड़ित सहायताकानूनी परामर्शकम्युनिटी रिसोर्ससोशल सर्विससुरक्षा और सम्मानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story